ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होंगे

feature-top

कर्नाटक राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) के चुनाव 25 मई के बाद कराए जा सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बजाय बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएंगे।

यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब कांग्रेस पार्टी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर लगातार आपत्ति जता रही है। पिछली बेंगलुरु नगर निकाय चुनावों में ईवीएम का उपयोग किया गया था, जिसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन आयुक्त जीएस संग्रेशी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग का रुख साफ किया। ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी चुनावों के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नामों और विवरणों में सुधार किया जा रहा है।


feature-top