के. कविता तेलंगाना में बनाएगी नई पार्टी

feature-top

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कलवकुंतला कविता जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी शुरू कर सकती हैं। इसके लिए कविता ने मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से बातचीत की है।

प्रशांत किशोर हाल ही में पांच दिनों के लिए हैदराबाद आए थे। इस दौरान कविता ने उनसे मुलाकात की।

दोनों के बीच नई पार्टी की शुरुआत और तेलंगाना में इसके लिए राजनीतिक जगह बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कविता फिलहाल सांस्कृतिक संगठन 'तेलंगाना जागृति' की अध्यक्ष हैं और इसी बैनर तले सक्रिय हैं।


feature-top