मानहानि मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से मिला अंतिम अवसर

feature-top

एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में अंतिम अवसर दिया है। अदालत ने राहुल गांधी को 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।

राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में सुनवाई हुई। पिछली पेशी पर मामले के गवाह रामचंद्र दूबे ने अपना बयान दर्ज कराया था, जिसके बाद अधिवक्ताओं की ओर से जिरह की गई थी।

 राहुल गांधी को अदालत में उपस्थित होना था, लेकिन वह पेश नहीं हो सके। कोर्ट ने पूर्व में राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने के लिए तारीख तय की थी।


feature-top