छत्तीसगढ़ साहू समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध

feature-top

छत्तीसगढ़ साहू समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिया है। प्रदेश साहू संघ की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि समाज में प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा।

इसके साथ ही शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में होने वाली फिजूलखर्ची पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में मौजूद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने कहा कि प्री-वेडिंग शूट और दिखावटी आयोजनों के कारण विवाह समारोह अनावश्यक रूप से महंगे होते जा रहे हैं। इससे विशेष रूप से मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।


feature-top