भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे यूएई के राष्ट्रपति

feature-top

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहयान का स्वागत किया।

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने अल नाहयान का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। शेख मोहम्मद बिन जायद की इस यात्रा को भारत-यूएई के बीच मजबूत होते संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।


feature-top
feature-top