बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन निर्विरोध निर्वाचित

feature-top

भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

नामांकन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने प्रेस वक्तव्य जारी कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ था, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


feature-top