- Home
- टॉप न्यूज़
- लोग अपने पसीने की कमाई को बैंकों पर विश्वास के साथ जमा करते हैं – महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त
लोग अपने पसीने की कमाई को बैंकों पर विश्वास के साथ जमा करते हैं – महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त
छत्तीसगढ़ स्टेट सेंट्रल बैंक रिटायरीज फेडरेशन, रायपुर का द्वितीय अधिवेशन वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आर. के. केरकेट्टा, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान शाल, श्रीफल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त जी महाराज ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग अपने पसीने की कमाई की राशि बैंकों में पूर्ण विश्वास एवं निष्ठा के साथ जमा करते हैं। यह विश्वास पूर्व में भी था, आज भी कायम है और भविष्य में भी बना रहेगा—ऐसी वे अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट सेंट्रल बैंक रिटायरीज फेडरेशन के अध्यक्ष दाऊ महेंद्र अग्रवाल जी जैतू साव मठ के सचिव हैं, जिनकी उपस्थिति में सभी प्रकार के लेखन एवं प्रशासनिक कार्यों को लेकर निश्चिंतता रहती है।
उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर अपने व्यक्तिगत विश्वास की भी बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री आर. के. केरकेट्टा ने कहा कि आप सभी के योगदान से ही बैंक आज लगभग सात लाख पचहत्तर हजार करोड़ रुपये के व्यवसाय तक पहुँचा है। आज भी बैंक को आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद की आवश्यकता है। रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस. एम. देशपांडे (पुणे) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण छत्तीसगढ़ फेडरेशन के अध्यक्ष श्री महेंद्र अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक पाटिल (राष्ट्रीय महासचिव, मुंबई), समाजसेवी श्री अजय तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेवानिवृत्त बैंक कर्मी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन श्री कमल जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से श्री सुरेश बानी (चेयरमैन), श्री आर. जी. हिशीकर, श्री मधुकर गांधी, श्री शंकर लाल क्षत्री, श्री हरि ओम प्रकाश देवांगन, श्री सदाशिव गोफने, श्री पुरुषोत्तम बी. चोपकर, श्री निरंजन सिंह यादव, श्री कमलेश कुमार जैन, सुश्री दीक्षा डोंगरे तथा मीडिया प्रभारी श्री निर्मल दास वैष्णव, श्री राम लोचन त्रिपाठी सहित फेडरेशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
