- Home
- टॉप न्यूज़
- स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली का आरोप, बिलासपुर के पूर्व ASP राजेंद्र जायसवाल पर जांच के आदेश
स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली का आरोप, बिलासपुर के पूर्व ASP राजेंद्र जायसवाल पर जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली के आरोपों में बिलासपुर के पूर्व एएसपी राजेंद्र जायसवाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
वायरल वीडियो और लिखित शिकायत के बाद आईजी बिलासपुर ने एसएसपी बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है और सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। मामला तब उजागर हुआ जब स्पा सेंटर संचालक लोकेश सेन और उनके भाई अमन सेन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूर्व एएसपी पर गंभीर आरोप लगाए।
संचालकों का कहना है कि स्पा सेंटर संचालन की अनुमति के बदले उनसे हर महीने मोटी रकम वसूली जाती थी। आरोप है कि पैसे देने तक कोई कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन भुगतान बंद करते ही छापेमारी और फर्जी कार्रवाई का दबाव बनाया जाने लगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
