- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर DEO कार्यालय में आगजनी पर स दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
रायपुर DEO कार्यालय में आगजनी पर स दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
20 Jan 2026
, by: Prakash
रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आग लगने की घटना के बाद भवन को तोड़ दिए जाने से मामला विवादों में घिर गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस आगजनी को सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है।
दीपक बैज का आरोप है कि कार्यालय में जानबूझकर आग लगाई गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए।
इनमें वित्तीय लेन-देन से जुड़ी फाइलें और नियुक्तियों से संबंधित रिकॉर्ड शामिल थे। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच शुरू होने से पहले ही भवन को तोड़ देना गंभीर सवाल खड़े करता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
