- Home
- टॉप न्यूज़
- तमिलनाडु में राज्यपाल–सरकार टकराव फिर उजागर
तमिलनाडु में राज्यपाल–सरकार टकराव फिर उजागर
तमिलनाडु में राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आया है। राज्यपाल आर एन रवि विधानसभा के पहले सत्र में पारंपरिक अभिभाषण दिए बिना ही सदन से बाहर चले गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार द्वारा तैयार भाषण में कई तथ्यात्मक त्रुटियां थीं। राज्यपाल के जाने के बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने संवैधानिक नियमों और परंपराओं का उल्लंघन किया है, जो उनके पद की गरिमा के खिलाफ है।
स्टालिन ने इसे सदन और जनता का अपमान बताया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें राज्यपाल द्वारा भाषण न पढ़े जाने को अस्वीकार्य बताया गया।
प्रस्ताव में यह भी तय किया गया कि सरकार द्वारा तैयार वही भाषण, जिसे स्पीकर एम अप्पावु ने तमिल में पढ़ा, सदन की आधिकारिक कार्यवाही में दर्ज होगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री ने विधायकों का आभार जताया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
