मुंबई के मेयर का फैसला अब महाराष्ट्र में नहीं, दिल्ली की गलियों में हो रहा है : संजय राउत

feature-top

शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि मुंबई के अगले मेयर का फैसला अब महाराष्ट्र में नहीं, बल्कि दिल्ली की गलियों में किया जा रहा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने मुंबई की अस्मिता और स्वाभिमान को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के सामने गिरवी रख दिया है।

राउत ने कहा कि बीएमसी में सीटों के बंटवारे और प्रमुख पदों के आवंटन को लेकर जो फैसले होने हैं, वे मुंबई या महाराष्ट्र में नहीं, बल्कि दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकों में तय किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व के साथ दिल्ली में हो रही बैठकों में बीएमसी की सत्ता को लेकर रणनीति बनाई जा रही है, जो महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपराओं के खिलाफ है।


feature-top