फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

feature-top

मद्रास हाईकोर्ट में विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज से जुड़े केस में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव, जस्टिस जी अरुल मुरुगन की बेंच ने इस केस की सुनवाई की।

कई घंटों तक मामले की सुनवाई चलने के बाद मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। मद्रास उच्च न्यायालय ने सीबीएफसी द्वारा दायर अपील पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

इसमें एकल न्यायाधीश के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें 'जन नायकन' फिल्म को यूए प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया गया था।


feature-top