अम्बिकापुर : हसदेव अरण्य में नेताओं का ग्रामीणों ने किया विरोध

feature-top

हसदेव अरण्य क्षेत्र में आज उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों नेता उदयपुर के हसदेव अरण्य इलाके में पहुंचे थे, लेकिन पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए साफ कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों ने नेताओं से कहा कि यहां राजनीति करने मत आइए, हमारे मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल बंद कीजिए।


feature-top