- Home
- टॉप न्यूज़
- बीजेपी कर रही फोन टैपिंग : संजय राउत
बीजेपी कर रही फोन टैपिंग : संजय राउत
बीजेपी और शिवसेना के बीच मेयर पद को लेकर जारी खींचतान के बीच उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने और शिवसेना के पार्षदों के फोन टैप कर रही है।
संजय राउत ने कहा कि बीजेपी के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ-साथ लग्जरी होटलों में ठहरे शिवसेना के पार्षदों के फोन भी टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के जरिए अपने पार्षदों पर निगरानी रखी जा रही है।
वहीं, बीजेपी ने संजय राउत के इन दावों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि बीजेपी इस तरह के काम नहीं करती, क्योंकि उसे अपने नगरसेवकों पर पूरा भरोसा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
