बीजापुर : पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, नक्सली गांव के खेत में मौजूद लोगों के बीच पहुंचे और पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


feature-top