रायपुर तहसील में SIR फार्म को लेकर कांग्रेस का हंगामा

feature-top

रायपुर तहसील कार्यालय में बीती रात उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के भीतर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस का आरोप है कि तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने एक साथ करीब 500 एसआईआर फार्म भाजपा नेताओं को उपलब्ध कराए हैं। प्रदर्शन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन की अगुवाई में किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन, पुलिस व भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान तहसीलदार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसी को भी अतिरिक्त या नियम से अधिक फार्म नहीं दिए गए हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इस सफाई से संतुष्ट नहीं हुए। स्थिति बिगड़ती देख रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और सभी को सेंट्रल जेल भेज दिया गया।


feature-top