- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर स्पा संचालक से वसूली मामला: गृहमंत्री विजय शर्मा ने ASP के निलंबन के दिए निर्देश
बिलासपुर स्पा संचालक से वसूली मामला: गृहमंत्री विजय शर्मा ने ASP के निलंबन के दिए निर्देश
बिलासपुर में स्पा संचालक से कथित अवैध वसूली के मामले में जिले के निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पूर्व में बिलासपुर में पदस्थ और वर्तमान में गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में तैनात एएसपी राजेंद्र जायसवाल का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक स्पा संचालक द्वारा अपने निजी डिवाइस से गोपनीय रूप से रिकॉर्ड किया गया है। स्पा संचालक का आरोप है कि एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल उनसे स्पा संचालन के एवज में अवैध रूप से पैसों की मांग करते थे। संचालक का दावा है कि जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो एएसपी ने उसे अपने कार्यालय बुलाया, जहां बातचीत के दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया।
पीड़ित स्पा संचालक ने साफ तौर पर कहा है कि उसके स्पा सेंटर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न तो होती है और न ही इसकी अनुमति दी जाती है। ऐसे में अवैध वसूली की मांग पूरी तरह अनुचित है। इस संबंध में उसने पुलिस महानिरीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए ऑडियो और वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने एएसपी राजेंद्र जायसवाल की इस कथित हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई है। गृहमंत्री ने प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसपी के निलंबन के निर्देश दिए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
