महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ मेदांता अस्पताल रेफर

feature-top

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ संत महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि बीते 36 घंटे से उन्होंने कोई भोजन नहीं किया था, जिसके कारण उनकी स्थिति लगातार कमजोर होती चली गई।

इस दौरान उन्हें उल्टी और दस्त की लगातार शिकायत रही। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. एसके पाठक ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में हालत गंभीर पाए जाने पर डॉक्टरों ने तत्काल बेहतर और विशेषज्ञ उपचार की सलाह दी।

इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास स्वयं उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।


feature-top