सुखना झील पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी

feature-top

अरावली पहाड़ियों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ की सुखना झील के सूखने पर गहरी चिंता जताई।

CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा राज्य के अधिकारियों और राजनेताओं की मिलीभगत से बिल्डर माफिया सक्रिय है, जिसने सुखना झील को पूरी तरह खराब कर दिया। कोर्ट ने हरियाणा सरकार को पिछली गलतियों को न दोहराने की कड़ी चेतावनी दी।

बारिश पर निर्भर सुखना झील, जो कभी चंडीगढ़ की पहचान और प्रमुख पर्यटन केंद्र थी, आज गिरते जलस्तर से अस्तित्व के संकट में है। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली भी शामिल रहे।


feature-top