- Home
- DPR Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : IAS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव
छत्तीसगढ़ : IAS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव
राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए श्रीमती किरण कौशल, भा.प्र.से. (2009), सचिव मंत्रालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया है।
इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। श्रीमती किरण कौशल द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आयुक्त, समग्र शिक्षा के असंवर्गीय पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के अंतर्गत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में आईएएस के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
इसी क्रम में श्री अवनीश कुमार शरण, भा.प्र.से. (2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, गृह निर्माण मंडल को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं श्री आकाश छिकारा, भा.प्र.से. (2017), संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला-बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
