BRS ने सीएम रेवंत रेड्डी पर लगाए गंभीर आरोप

feature-top

भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के नेता श्रीनिवास रेड्डी जक्किरेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक धन का उपयोग कर बेहद आलीशान जीवनशैली अपना रहे हैं।

वीडियो के साथ जक्किरेड्डी ने कैप्शन लिखा— “Burberry to Gucci, Moncler to Hermes, Revanth’s ultra-rich lifestyle. Jalsa with public money.” वीडियो में रेवंत रेड्डी को कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय लग्ज़री ब्रांड्स के जूते और कपड़े पहने हुए दिखाया गया है। BRS ने इस वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री को “CM – Costly Man” करार दिया है।

BRS का आरोप है कि जब राज्य की जनता महंगाई और बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, तब मुख्यमंत्री की यह कथित शानो-शौकत जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। पार्टी ने कांग्रेस सरकार से इस मामले पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है।


feature-top