मुंगेली : धान खरीदी में लापरवाही पर सरकार ने खाद्य अधिकारी को किया निलंबित

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। इसका आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी किया है।


feature-top