गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अथितियों की सूची जारी

feature-top

राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण को लेकर आदेश जारी किया है। जारी निर्णय के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोहों में माननीय मुख्यमंत्री, संघ राज्य मंत्री/मंत्रीगण एवं अन्य नामित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इस अवसर पर संबंधित मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का संदेश वाचन भी किया जाएगा। शासन द्वारा प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथियों की सूची पृथक से जारी की गई है।

गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।


feature-top