मुस्लिम साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी सपा : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

feature-top

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने कहा कि सपा केवल जाति व धर्म पर आधारित पार्टी है। मुस्लिम इनका साथ छोड़ दें तो सपा दो टके की पार्टी रह जाएगी।

उनको भी यह लोग डराकर और झूठ बोलकर वोट लेते हैं, जबकि सरकार की योजनाओं का मुस्लिमों को सबसे ज्यादा लाभ भाजपा ने दिया है।

बागपत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व विकास कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा करने आए थे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश सत्ता के लिए दिन में सपना देखते रहते हैं मगर लोग सपा का जंगलराज नहीं भूल सकते हैं।


feature-top