- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंबई में बिहार भवन को लेकर सियासी तेज, मनसे ने दी नीतीश सरकार को चेतावनी
मुंबई में बिहार भवन को लेकर सियासी तेज, मनसे ने दी नीतीश सरकार को चेतावनी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन को लेकर राजनीति तेज हो गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इस परियोजना का खुलकर विरोध किया है।
मनसे के कॉर्पोरेटर यशवंत किलेदार ने नीतीश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मनसे है, मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पहले ही कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है और ऐसे में करोड़ों रुपये मुंबई में बिहार भवन बनाने पर खर्च करना गलत है। दरअसल, नीतीश सरकार ने हाल ही में दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में बिहार भवन बनाने का फैसला लिया था, जिसे कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है।
करीब 314 करोड़ रुपये की लागत से एलफिंस्टन एस्टेट में बनने वाले इस बिहार भवन में कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुंबई आने वाले बिहार के मरीजों को ठहरने की विशेष सुविधा दी जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
