छत्तीसगढ़ आबकारी उप निरीक्षक नियुक्ति आदेश रद्द

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने आबकारी उप निरीक्षक पदों के लिए जारी किए गए नियुक्ति आदेश को रद्द करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा–2024 की चयन सूची के आधार पर अनुशंसित आबकारी उप निरीक्षक पदों पर कार्यालयीन आदेश के माध्यम से जारी नियुक्ति आदेश को तकनीकी कारणों से निरस्त किया जाता है।

हालांकि, इन तकनीकी कारणों का विस्तृत उल्लेख आदेश में नहीं किया गया है।


feature-top