बलौदाबाजार : रियल इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत

feature-top

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रियल इस्पात संयंत्र में  एक बड़ा हादसा हो गया, जहां क्लिनिकल फर्नेस के दौरान जोरदार ब्लास्ट में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस के साथ ही बलौदाबाजार से पुलिस बल तत्काल मौके के लिए रवाना हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है।


feature-top