कोरिया में 26 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित, सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद

feature-top

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को कोरिया जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले में शराब की सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चंदन संजय त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी 2026, जिले की समस्त देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही एफ.एल.3(ग) पर्यटन बार, एफ.एल.4(क) व्यवसायिक क्लब तथा सभी अहाते भी इस दिन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


feature-top