अभिषेक अग्रवाल बने जिला पंचायत कबीरधाम के सीईओ

feature-top

राज्य शासन ने प्रशासनिक आधार पर एक महत्वपूर्ण तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/65/2026-GAD-4 के अनुसार, श्री अभिषेक अग्रवाल (आर.आर. 2013, प्रवर श्रेणी), जो वर्तमान में अपर कलेक्टर, जिला दुर्ग के पद पर पदस्थ थे, उन्हें स्थानांतरित किया गया है।

राज्य शासन ने उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम के पद पर अस्थायी रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करने का निर्णय लिया है।


feature-top