आंध्र प्रदेश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन पर किया जा रहा विचार

feature-top

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस प्रस्ताव को लेकर राज्य सरकार के स्तर पर मंथन शुरू हो गया है।

आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान  बातचीत में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर मौजूद कई तरह की सामग्री को सही तरीके से समझ नहीं पाते हैं, जिसका उनके मानसिक और भावनात्मक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

नारा लोकेश ने चिंता जताई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हिंसक, भ्रामक और उम्र के अनुरूप न होने वाली सामग्री बच्चों के व्यवहार और सोच को प्रभावित कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार यह सोच रही है कि बच्चों की सुरक्षा और उनके स्वस्थ विकास के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।


feature-top