कर्नाटक : राज्यपाल गहलोत की अधूरी स्पीच पर सियासत तेज

feature-top

कर्नाटक विधानसभा के सत्र की शुरुआत के दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने अभिभाषण में सिर्फ दो पंक्तियां पढ़ीं और सदन से बाहर निकल गए। इस कदम के बाद विधानसभा में हंगामा मच गया और राजनीति तेज हो गई।

राज्यपाल ने हिंदी में कहा, “मेरी सरकार प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास की गति को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। जय हिंद, जय कर्नाटक।” इसके बाद उन्होंने पूरा भाषण पढ़े बिना ही सदन छोड़ दिया। इस पर सत्ताधारी कांग्रेस के विधायकों ने विरोध जताते हुए राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल के रवैये को संविधान के खिलाफ बताते हुए उन्हें केंद्र सरकार की “कठपुतली” करार दिया।

सीएम ने कहा कि राज्यपाल ने संविधान के अनुसार अपनी जिम्मेदारी का पालन नहीं किया है और कांग्रेस उनके इस व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।


feature-top