- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : धान खरीदी की अवधि एक माह बढ़ाने की कांग्रेस ने की मांग
छत्तीसगढ़ : धान खरीदी की अवधि एक माह बढ़ाने की कांग्रेस ने की मांग
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर दबाव बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी की अवधि एक माह बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि खरीदी के लिए बचे 9 दिनों में से 4 दिन अवकाश हैं, जबकि 165 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 115 लाख मीट्रिक टन धान की ही खरीदी हो पाई है। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने सरकार और भाजपा पर किसानों के साथ अन्याय का आरोप लगाया।
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने 2023 के चुनाव में 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद दो वर्षों में समर्थन मूल्य में केवल 186 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने मांग की कि किसानों को बढ़ी हुई राशि जोड़कर 3286 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाए। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से किसानों को पूरा भुगतान नहीं कर रही और लगभग 6500 करोड़ रुपये किसानों के हक का रोका जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
