सूरजपुर : चलती बस में लगी आग

feature-top

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूरजपुर की ओर आ रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना मसनकी घाट के पास हुई। बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई।

बस से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत बस रोकी। इसके बाद करीब 40 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

समय रहते चालक और यात्रियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।


feature-top