छत्तीसगढ़ : आर. कृष्णा दास होंगे मुख्यमंत्री के सलाहकार

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने श्री आर. कृष्णा दास को माननीय मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति नवा रायपुर अटल नगर से 22 जनवरी 2026 को जारी आदेश के तहत की गई है।

आदेश के अनुसार, श्री आर. कृष्णा दास माननीय मुख्यमंत्री को मीडिया सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श देंगे।

सलाहकार पद पर रहते हुए उन्हें प्रति माह 1 लाख 50 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।


feature-top