भारत में टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश

feature-top

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के भारत में मैच नहीं खेलने का फैसला किया है।

इसका सीधा मतलब है कि बांग्लादेश का विश्व कप से पत्ता कट गया है और उसकी जगह नई टीम को एंट्री मिलेगी जो स्कॉटलैंड हो सकती है।

आईसीसी की तरफ से इसका ऐलान अब सिर्फ औपचारिकता भर है। वैसे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब भी आईसीसी से रियायत की उम्मीद है।


feature-top