- Home
- टॉप न्यूज़
- क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर हमला
क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर हमला
22 Jan 2026
, by: Prakash
भारत ने क्रोएशिया की राजधानी ज़ाग्रेब स्थित भारतीय दूतावास में घुसपैठ और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की कड़ी निंदा की है। भारत सरकार ने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों द्वारा की गई इस हरकत के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
यह घटना विदेशों में भारतीय मिशनों को निशाना बनाने की खालिस्तानी गतिविधियों की कड़ी का हिस्सा है। अब तक ऐसे अधिकतर मामले कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में सामने आए हैं।
क्रोएशिया यूरोपीय संघ का सदस्य देश है और यह घटना नई दिल्ली में 27 जनवरी को होने वाले भारत–यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
