- Home
- टॉप न्यूज़
- जनगणना-2027: हाउस-लिस्टिंग चरण के लिए गृह मंत्रालय का नया नोटिफिकेशन जारी
जनगणना-2027: हाउस-लिस्टिंग चरण के लिए गृह मंत्रालय का नया नोटिफिकेशन जारी
गृह मंत्रालय ने वर्ष 2027 में होने वाली भारत की जनगणना को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अधिसूचना में जनगणना-2027 के दौरान एकत्र की जाने वाली जानकारियों की विस्तृत सूची दी गई है। मंत्रालय के अनुसार, जनगणना अधिकारियों को देशभर में घरों और परिवारों से संबंधित व्यापक डेटा एकत्र करने का अधिकार प्रदान किया गया है।
सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना-2027 का पहला चरण हाउस-लिस्टिंग एवं आवास जनगणना होगा, जो 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच संचालित किया जाएगा। इस चरण में घरों की संरचना, आवासीय सुविधाओं और परिवारों की बुनियादी जानकारी दर्ज की जाएगी।
अधिसूचना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि हाउस-लिस्टिंग एवं आवास जनगणना अनुसूची के माध्यम से सूचना एकत्र करने हेतु सभी जनगणना अधिकारी अपने-अपने नियुक्त स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर सभी व्यक्तियों से निर्धारित बिंदुओं पर प्रश्न पूछेंगे। इसका उद्देश्य देश में आवास, परिवार और बुनियादी ढांचे से संबंधित सटीक व अद्यतन आंकड़े जुटाना है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
