मध्य प्रदेश : अब महू में ज़हरीला पानी पीने से 24 लोग बीमार

feature-top

मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले के महू इलाके में दूषित पानी पीने से बच्चों समेत दो दर्जन से ज़्यादा लोगों को अब पीलिया हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मामले पट्टी बाज़ार और चंदर मार्ग इलाकों से सामने आने लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने गंदे और बदबूदार पानी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसे पीने से स्कूल जाने वाले बच्चों समेत कई लोग बीमार पड़ गए, जिससे उन्हें क्लास छोड़नी पड़ी और कुछ मामलों में तो ज़रूरी एग्जाम भी छूट गए।


feature-top