शेयर मार्केट में बड़ा भूचाल, सेंसेक्स 770 अंक टूटा

feature-top

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के आखिर में निफ्टी 25,100 के नीचे फिसल गया।

बंद होते समय सेंसेक्स 769.67 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,537.70 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 241.25 अंक या 0.95 प्रतिशत टूटकर 25,048.65 पर आ गया। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सबसे ज्यादा बिकवाली अदानी पोर्ट्स, इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड के स्टॉक में देखने को मिली है।


feature-top