पूर्व सांसद के. कविता ने अंडमान-निकोबार का नाम बदलने की मांग

feature-top

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नाम बदलने की मांग सामने आई है। तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष और पूर्व सांसद के. कविता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस संबंध में प्रस्ताव रखा है।

कविता ने अपने पत्र में सुझाव दिया है कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज के सम्मान में ‘आजाद हिंद’ रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम देश की स्वतंत्रता संग्राम की उस ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने वाला होगा, जो लंबे समय से उपेक्षित रही है।

प्रस्ताव के समर्थन में के. कविता ने तर्क दिया कि वर्ष 1943 में आजाद हिंद की अंतरिम सरकार ने इन द्वीपों को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराया था। इसी के साथ यह क्षेत्र ब्रिटिश सत्ता से आजाद होने वाला भारत का पहला भूभाग बना था

 कविता का कहना है कि नाम परिवर्तन से न केवल नेताजी और उनकी सेना के बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी देश के स्वतंत्रता संग्राम के इस गौरवशाली अध्याय से प्रेरणा मिलेगी।


feature-top
feature-top