नेताजी जयंती पर ममता का केंद्र पर हमला, इतिहास से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

feature-top

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, पराक्रम दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने केंद्र पर देश के महान महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आज भारत के इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. बी.आर. अंबेडकर जैसे राष्ट्रीय महापुरुषों के प्रति असहिष्णुता, आपत्तिजनक टिप्पणियां और अनादर बढ़ता जा रहा है।

ममता ने कहा, “देश की विरासत, संस्कृति और संविधान पर लगातार हमला हो रहा है। इतिहास को विकृत किया जा रहा है और संतों व महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है।

क्या बंगाल इसे स्वीकार करेगा?” उन्होंने भाजपा पर सीधे तौर पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की पहचान और मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिसे तृणमूल कांग्रेस और बंगाल की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।


feature-top