धमतरी : 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

feature-top

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नक्सली उन्मूलन अभियान बड़ी सफलता मिली है. धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार और आईजी अमरेश मिश्रा के समक्ष 9 सक्रिय हार्डकोर नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है. आपको बता दें कि शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के माध्यम से निरंतर अपील की जा रही थी.

धमतरी पुलिस की टीम, डीआरजी और सीआरपीएफ द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार चल रहे प्रयासों के दबाव से प्रभावित होकर आज प्रतिबंधित संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस और कोबरा एलओएस के सक्रिय 9 हार्डकोर नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है.


feature-top