- Home
- टॉप न्यूज़
- ट्रंप के 50% टैरिफ पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
ट्रंप के 50% टैरिफ पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि इस फैसले का सीधा असर भारत के कपड़ा उद्योग और उसमें काम करने वाले लाखों मजदूरों पर पड़ रहा है।
राहुल गांधी ने बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कमजोरी का खामियाजा देश की अर्थव्यवस्था को और नहीं भुगतने देना चाहिए। उन्होंने अमेरिका के साथ ऐसे व्यापार समझौते की मांग की, जिसमें भारतीय उद्योगों और श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता दी जाए। इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुग्राम के पास मानेसर स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने वहां काम कर रहे मजदूरों और प्रबंधन से बातचीत की। फैक्ट्री विजिट का वीडियो राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी साझा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत का कपड़ा उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है।
उन्होंने कहा कि भारतीय कपड़ों की वैश्विक स्तर पर मांग है और हमारे दर्जियों की कारीगरी का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिकी टैरिफ के चलते कपड़ा उद्योग अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है, जिससे निर्यात, उत्पादन और रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
