- Home
- टॉप न्यूज़
- पीएम मोदी ने DMK को बताया CMC सरकार
पीएम मोदी ने DMK को बताया CMC सरकार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई के पास मदुरंथकम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता को याद करते हुए डीएमके सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि तमिलनाडु में बदलाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने डीएमके को ‘CMC सरकार’ करार देते हुए कहा कि अब इसका मतलब है— करप्शन, माफिया और क्राइम। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता ने डीएमके को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है और परिवर्तन के लिए वोट देने का निर्णय कर चुकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान तमिलनाडु सरकार का लोकतंत्र और जवाबदेही से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके केवल एक परिवार की सेवा में लगी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अगर डीएमके में किसी को आगे बढ़ना है तो उसके पास सिर्फ तीन-चार रास्ते हैं—वंशवाद, भ्रष्टाचार, महिलाओं का अपमान या हमारी संस्कृति को गाली देना।” उनका यह बयान डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान की ओर इशारा माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में जयललिता के शासन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने तमिलनाडु को सुशासन और आत्मसम्मान की राह दिखाई थी, और अब राज्य की जनता एक बार फिर उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
