BLOके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई संबंधी चुनाव आयोग ने जारी किये दिशा-निर्देश

feature-top

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इन दिशा-निर्देशों के तहत यदि कोई बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतता है, दायित्वों का पालन नहीं करता है, कदाचार करता है अथवा आयोग के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आयोग का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करना है।


feature-top
feature-top