- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमला का भंडाफोड़
गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमला का भंडाफोड़
पंजाब पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन से पहले बैन किए गए संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।
गढ़शंकर, होशियारपुर से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान दिलजोत सिंह सैनी, हरमन उर्फ हैरी, अजय उर्फ मेहरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के तौर पर हुई।
पंजाब पुलिस के DGP ने कहा कि उन्होंने चार गुर्गों से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED, 2.5 kg RDX) और कारतूस के साथ दो पिस्तौल बरामद किए हैं।
पुलिस ने कहा कि मॉड्यूल को USA में बैठे BKI हैंडलर चला रहे थे।
शुरुआती जांच से पता चला है कि बरामद IED का मकसद आने वाले रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन को देखते हुए एक टारगेटेड टेरर अटैक करना था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
