मुंगेली : धान खरीदी में किया गया घोटाला, 9 कर्मचारी निलंबित

feature-top

खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान धान खरीदी में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई है। ICCC मार्कफेड रायपुर की रिपोर्ट में जिले के धान उपार्जन केंद्रों पर 200 से 1116 प्रतिशत तक धान ओवरलोडिंग पाए जाने के बाद 5 केंद्रों के कुल 9 कर्मचारियों को निलंबित कर सेवा से पृथक किया गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

संयुक्त जांच टीम की जांच में खुलासा हुआ कि खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने शासन के निर्देशों की अनदेखी करते हुए षड्यंत्रपूर्वक अनधिकृत वाहनों से मिलरों को धान की आपूर्ति की, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित समितियों के कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के निर्देश पर सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।


feature-top