बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक 27 को..

feature-top

बजट सत्र की तैयारी को लेकर केंद्र सरकार ने 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में संसद के आगामी बजट सत्र के सुचारू संचालन को लेकर सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की जाएगी।

सरकार इस दौरान विपक्ष के सुझावों और मुद्दों पर भी चर्चा करेगी, ताकि संसद की कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के आगे बढ़ सके। वहीं, बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी।

राष्ट्रपति अपने संबोधन में सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी एजेंडे की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।


feature-top