भारतमाला परियोजना घोटाला : 3 लोकसेवकों पर पूरक चालान पेश

feature-top

भारत माला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने गिरफ्तार तीन लोकसेवकों के खिलाफ आज विशेष न्यायालय (एसीबी), रायपुर में प्रथम पूरक चालान पेश किया।

पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका के चलते शासन को करीब ₹39 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने की बात सामने आई है।

एसीबी के अनुसार, भू-अर्जन प्रक्रिया में आपराधिक षड्यंत्र के तहत गलत मुआवजा भुगतान, बैकडेट नामांतरण, फर्जी बंटवारा और पात्र भूमि स्वामी के स्थान पर अन्य व्यक्तियों को मुआवजा दिए जाने जैसे गंभीर आरोप हैं।


feature-top