जुबीन की मौत पर परिवार ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

feature-top

असम के सांस्कृतिक प्रतीक और मशहूर गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत को लेकर अब मामला सिर्फ एक हादसे तक सीमित नहीं रहा। उनके परिवार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

परिवार ने मांग की है कि मामले की सुनवाई तेज करने के लिए विशेष अदालत बनाई जाए, ताकि इंसाफ में देरी न हो और सच्चाई सामने आ सके। जुबीन गर्ग के परिवार ने अपने ज्ञापन में कहा है कि उनकी मौत ने सिर्फ परिवार को नहीं, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

परिवार का कहना है कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनभावना से जुड़ा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि जब तक न्यायिक प्रक्रिया पूरी न हो जाए, तब तक किसी भी आरोपी को जमानत न दी जाए।


feature-top
feature-top
feature-top